परिवार गया जी में रहता था, डोभी में बंद घर को बनाया निशाना; गोदरेज का ताला तोड़ 5 लाख के जेवर ले उड़े चोर

गया के डोभी थाना क्षेत्र में एक बंद घर में चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली. घर के मालिक के लौटने पर चोरी का पता चला, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन और महंगे कपड़े शामिल थे. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश कर रही है.

Gaya News : गया जी के डोभी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया. घटना की जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गृहस्वामी को दी अनुमान है चोरी शनिवार की रात हुई होगी. बताया जाता है कि पिडासिन मध्य विद्यालय के शिक्षक संजय पासवान का घर लम्बे समय से बंद था. सभी परिवार गयाजी में डेरा लेकर रहता है.

घर का ताला टूटा देख ग्रामीणों ने दी सूचना, अलमारी व बक्से खाली

सोमवार के सुबह ग्रामीणों की सूचित करने पर पासवान घर पहुंचे तो देखा गोदरेज और बक्से के ताले टूटे हुए थे तथा अंदर रखा सारा कीमती सामान गायब था. घर के अन्य सामान बिखरे पड़े थे, जिससे सामान उठाने का अंदेशा और गहरा गया.

पांच लाख के जेवरात, बर्तन और कपड़े चोरी, पीड़ित ने दी जानकारी

गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, लगभग एक लाख रुपये के बर्तन और कई महंगे कपड़े लेकर चले गए. चोरी गए आभूषणों में सोने का गले का लॉकेट, झुमका, बाली, सोने की चेन, पायल तथा अन्य सोने-चांदी की चीजें शामिल हैं.

Also Read : तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा- 40 लाख की आबादी, लेकिन मुसहर समाज में सिर्फ 20 डॉक्टर और 76 इंजीनियर

पेड़ के पास फेंका मिला जेवर का खाली डिब्बा, शनिवार रात की घटना

घर के बाहर ग्रामीणों ने रविवार को परास के पेड़ के पास एक जेवर रखने वाला बक्सा फेंका हुआ पाया था, इसी आधार पर चोरी शनिवार रात की बताई जा रही है.

चोरी के बाद बिखरा समान | Prabhat Khabar Network

मामले की जांच में जुटी डोभी पुलिस, बुलाई जाएगी एफएसएल की टीम

घटना की सूचना पाते ही डोभी पुलिस सक्रिय हो गई. प्रभारी थानाध्यक्ष सुकरात कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को बुलाया जाएगा. टीम के मौके पर पहुच कर जांच-पड़ताल करने के बाद ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा संदिग्धों की तलाश कर रही है और ग्रामीणों से भी मदद मांगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Omkar sinha dobhi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >