गया के डोभी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, ट्रक से 7740 बोतल विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Gayaji News : डोभी चेकपोस्ट के पास एक सूचना पर एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी. इसी दौरान ट्रक से 7740 विदेशी शराब बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख बतायी जा रही है. पूरी जानकारी के लिए नीचे पढ़िए.

गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट

Gayaji News : उत्पाद विभाग की टीम लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में गयाजी उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी चेकपोस्ट के पास एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. जब्त की गई शराब की कुल खेप 7,740 बोतल बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने मौके से एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है.

डोभी चेकपोस्ट पर की घेराबंदी

मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि विभाग को डोभी चेकपोस्ट के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर टीम ने चेकपोस्ट पर सतर्कता बढ़ाते हुए वाहनों की सघन जांच शुरू की. इसी दौरान एक ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें गुप्त रूप से छिपाई गई 7,740 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब की खेप और ट्रक को जब्त कर लिया.

तस्कर गिरफ्तार, ट्रक मालिक पर भी केस दर्ज

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक तस्कर को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गया जिले के ही बहेरा थाना क्षेत्र के पिंडरा खुर्द गांव निवासी ललन यादव के रूप में की गई है. उत्पाद विभाग के दारोगा के लिखित बयान पर गिरफ्तार धंधेबाज और ट्रक मालिक के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई जा रही थी और इसे बिहार में कहाँ खपाया जाना था.

Also Read : रेलवे ट्रैक पर मिले शिक्षक के शव मामले में नया मोड़, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >