गया जी : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया डीएपी का विकल्प, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे भी समझाए

गया जी के कोंच प्रखंड में किसानों के लिए आयोजित गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) और ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (टीएसपी) के प्रयोग पर जोर दिया. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे भी समझाए गए, जिससे खेती की लागत कम होने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की बात कही गई.

DAP Alternative Fertilizer : गया जी के कोंच प्रखंड के परसामा पंचायत के मुरेरा गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को किसानों के लिए कृषि गोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

इसमें जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार, उप परियोजना निदेशक नीरज कुमार वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार, इफको के उप प्रबंधक दिलीप कुमार, आईपीएल के क्षेत्रीय पदाधिकारी रत्नेश कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी उदय पंडित तथा सहायक निदेशक शिवम कुमार मौजूद रहे.

डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों के उपयोग की अपील

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ने किसानों से डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके, सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) और ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (टीएसपी) जैसे उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की.

Also Read : गया जी : इमामगंज में एक माह से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण, कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे लोग

उन्होंने कहा कि डीएपी और एमओपी का आयात विदेशों से होता है, जबकि वैकल्पिक फॉस्फेटिक उर्वरकों के उपयोग से खेती की लागत कम होने के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने खेत में ट्रिपल सुपर फॉस्फेट के प्रयोग का प्रदर्शन भी कराया.

नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की जानकारी तथा किसानों का समाधान

Also Read : गया जी में हजारों स्ट्रीट लाइट लगीं, फिर भी कई इलाकों में अंधेरा, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

इफको के उप प्रबंधक दिलीप कुमार ने किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि ये उर्वरक पौधों के लिए अधिक प्रभावी हैं और संतुलित पोषण प्रदान करते हैं. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए संतुलित उर्वरक प्रयोग पर विशेष जोर दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >