स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा

प्रखंड स्थित स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान में मंगलवार को संस्थान के सदस्यों द्वारा शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

परैया. प्रखंड स्थित स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान में मंगलवार को संस्थान के सदस्यों द्वारा शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. परैयाखुर्द पंचायत स्थित मुबारकपुर निवासी सेवा संस्थान के अध्यक्ष सह भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी रहे अजय कुमार उर्फ नन्हे बाबू के तैलचित्र पर सभी ने पुष्पमाला चढ़ाकर नमन किया. वृद्ध नेता का निधन बीते शनिवार को हुआ था. श्रद्धांजलि सभा में परैया भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने सभी को बताया कि विगत चार वर्षों से स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष रहे 70 वर्षीय अजय बाबू पार्टी और समाज दोनों के लिए समर्पित रहे है. शिक्षा के क्षेत्र में उच्च विद्यालय परैया को सजाने और संवारने को लेकर भी उन्होंने हमेशा तत्परता दिखाई है. सभा में रामइकबाल सिंह, भरत शर्मा, वीरेंद्र सिंह, हर नंदन सिंह, मदन सिंह, विनोद शर्मा, ललन सिंह, रट्टू सिंह, रामा कांत सिंह, पुरुषोत्तम चौबे, अनंत दांगी, रामकुमार सिंह, कनीय अभियंता अंजनी शर्मा, अनीस कुमार आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >