मगध विश्वविद्यालय स्थित मन्नूलाल केंद्रीय पुस्तकालय के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को कलांतर वार्षिक महोत्सव–2026 के प्रथम चरण की स्क्रीनिंग आयोजित की गयी. इस स्क्रीनिंग में मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मुख्य परिसर के साथ-साथ मिर्जा गालिब महाविद्यालय, जीबीएम कॉलेज, गया काॅलेज तथा जेजे काॅलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां
स्क्रीनिंग के दौरान प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत, सृजनात्मक लेखन तथा चित्रकला जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां देकर स्क्रीनिंग में सहभागिता की. प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी निर्णायकों द्वारा सराहना की गयी.
निर्णायकों और समन्वयकों की उपस्थिति
स्क्रीनिंग की प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह, संस्कार सृजन संयोजक डॉ. मीनाक्षी, सारथी मेंटर डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. ममता मेहरा तथा डॉ. कविता के निर्देशन में संपन्न हुई. निर्णायकों एवं समन्वयकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन करते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया.
विशेष रूप से उपस्थित शिक्षकगण
इस अवसर पर मिर्जा गालिब महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. जोफैल हुसैन तथा रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. इरफाना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उपस्थित शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.
द्वितीय चरण की स्क्रीनिंग की जानकारी
आयोजकों ने बताया कि प्रथम चरण की स्क्रीनिंग में चयनित प्रतिभागियों की द्वितीय चरण की स्क्रीनिंग अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित प्रतिभागी विभिन्न विधाओं में अंतिम चयन के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.
Also Read : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, गया जी-कोडरमा समेत इन स्टेशनों से होकर चलेगी
