गया जी : गुरुआ के मुखिया चितरंजन कुमार बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री, समर्थकों में खुशी

बरमा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है. इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनके समर्थक उत्साहित हैं.

गया जी : गुरुआ प्रखंड की बरमा पंचायत अंतर्गत सेसारी गांव निवासी एवं स्थानीय मुखिया चितरंजन कुमार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किये जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. उनके समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार दांगी व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिट्टू सिंह ने चितरंजन कुमार को संगठन की नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की. उन्होंने विश्वास जताया कि चितरंजन कुमार संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे.

नई जिम्मेदारी मिलने पर अमरेंद्र कुमार, निरंजन कुमार, सोनू कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. चितरंजन कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >