गया जी : नल-जल के पानी से खेतों की सिंचाई का आरोप, बेलागंज में जेई के निर्देश के बाद भी नहीं रुका निजी उपयोग

गया जी के बेलागंज में मुख्यमंत्री नल-जल योजना के पानी का निजी उपयोग कर खेतों की सिंचाई का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. कनीय अभियंता के निर्देश के बाद भी निजी उपयोग जारी है.

गया जी के बेलागंज प्रखंड की कोरमथू पंचायत के वार्ड संख्या-02 में मुख्यमंत्री नल-जल योजना के संचालन में अनियमितता का मामला सामने आया है. वर्तमान वार्ड सदस्य उमा देवी ने बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

सरकारी नल-जल पाइपलाइन से निजी पाइप जोड़कर खेतों की सिंचाई का आरोप

शिकायत के अनुसार, पूर्व वार्ड सदस्य के पति पर सरकारी नल-जल योजना की पाइपलाइन में निजी पाइप जोड़कर पानी खेतों की सिंचाई में इस्तेमाल करने का आरोप है। इससे वार्ड के ग्रामीणों को नियमित पेयजल नहीं मिल पा रहा है. सरकारी योजना के पानी के निजी उपयोग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी बताई जा रही है.

कनीय अभियंता ने स्थल निरीक्षण कर पाइप हटाने का दिया था सख्त निर्देश

मामले की शिकायत के बाद कनीय अभियंता (जेई) ने स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सरकारी पाइपलाइन से जोड़ी गई निजी पाइप को हटाने का निर्देश दिया गया था.

निर्देश के बाद भी निजी उपयोग जारी

आरोप है कि निर्देश के बावजूद निजी पाइप के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचाया जा रहा है. वर्तमान वार्ड सदस्य ने अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर पूर्व वार्ड सदस्य के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा नल-जल योजना के पानी का निजी उपयोग तत्काल रोकने की मांग की है.

जेई के आवेदन पर बेलागंज पुलिस द्वारा मामले में की जा रही कानूनी कार्रवाई

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि जेई की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले में पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >