बेलागंज में कुर्की-जब्ती कार्रवाई से पहले दो फरार आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Gayaji News : पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया. इसी तरह हनुमान नगर गांव में आरोपी अर्जुन साद ने भी कुर्की की कार्रवाई की सूचना मिलते ही आत्मसमर्पण कर दिया.

Gayaji News :  बेलागंज थाना क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार को गोबराहा और हनुमान नगर गांव में कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस के समक्ष दो फरार आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया.

थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि गोबराहा गांव में आरोपी रमेश यादव के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की तैयारी चल रही थी. पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया. इसी तरह हनुमान नगर गांव में आरोपी अर्जुन साद ने भी कुर्की की कार्रवाई की सूचना मिलते ही आत्मसमर्पण कर दिया.

दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे

दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की सख्ती और नियमित कार्रवाई के कारण कई आरोपी आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो रहे हैं.

इधर.. बाराचट्टी में दो आरोपी गिरफ्तार,

बाराचट्टी पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमर किशोर ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि करमथान गांव से सिमन यादव तथा पिटियोना गांव से गुंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में पूर्व से मुकदमा दर्ज था.गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों से आवश्यक पूछताछ की और इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read: रामशिला पहाड़ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >