Baidyanath Dham Kanwariya Yatra : गुरारु डाक बम कांवड़िया संघ का लगभग 200 श्रद्धालुओं का जत्था सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में 30 फुट लंबे कांवर के साथ बैजूधाम के लिए रवाना हुआ. सभी कांवड़िया देर रात बाबा बैजूधाम पहुंचेंगे और सोमवार अहले सुबह पहली सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.
जत्थे में शामिल श्रद्धालु पूरे रास्ते 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ भक्ति भाव में आगे बढ़ते रहे. इस अवसर पर पिंटू कुमार, पंकज स्वर्णकार, उमेश चंद्रवंशी, पुनीत कुमार, ओम प्रकाश, गौतम कुमार, पप्पू कुमार, संतोष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
गुरुआ बाइपास रोड पर कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर
इधर, गुरुआ बाइपास रोड पर कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की गई. लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार दांगी, भारत गैस एजेंसी के संचालक संजीव कुमार तथा जनप्रतिनिधि संजय साव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए शर्बत, नींबू पानी और पेयजल की व्यवस्था की गई. बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने वहाँ रुककर जलपान किया और सेवा कार्य की सराहना की.
स्थानीय लोगों द्वारा उत्साहवर्धन और मंगलमय कामना
स्थानीय लोगों ने भी कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की. पहली सोमवारी को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. इस अवसर पर रविंद्र चौधरी आदि भी मौजूद रहे.
