गया कॉलेज के NSS शिविर में साइबर सुरक्षा की क्लास, छात्रों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए आसान तरीके

गया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा आयोजित विशेष शिविर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साइबर थाने के इंस्पेक्टर ने स्वयंसेवकों को ऑनलाइन ठगी, ओटीपी स्कैम और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रभावी उपाय बताए. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था.

गया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा आयोजित सात दिनों तक आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया.

साइबर थाना इंस्पेक्टर द्वारा बचाव के उपाय

मुख्य अतिथि साइबर थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने स्वयंसेवकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, अनजाने लिंक, ओटीपी साझा करने के जोखिम तथा बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में प्रत्येक नागरिक का साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है. उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे समाज के बीच साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें.

स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन और प्रेरणा

इस अवसर पर राष्ट्रपति से सम्मानित राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक शैलेंद्र कुमार ने युवाओं को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. वहीं वरिष्ठ स्वयंसेवक मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, समाज सेवा के महत्व तथा स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों को बताया.

अध्यक्षीय संबोधन और जन-जागरूकता का संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने की. उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विशेष शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास करना है.

उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि शिविर में प्राप्त ज्ञान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचायें. कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया. साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने तथा समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >