Anand Mohan Amas : पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता आनंद मोहन का गुरुवार को आमस गांव में फूल, माला व अंग वस्त्र से भव्य स्वागत किया गया. समाजसेवी पिंटू सिंह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों से बातचीत के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि मैं बिहार में बदलाव के लिए कार्य कर रहा हूं.
भेदभाव और छुआछूत मिटाने पर जोर
उन्होंने कहा कि मैं भेदभाव और छुआछूत मिटाने के लिए कार्य करता रहा हूँ. समाज में समानता लाने और लोगों को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.
यूजीसी को लेकर दिया बयान
यूजीसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की समानता के विपरीत है. इस दौरान उन्होंने देश और समाज की व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी.
यह कार्यक्रम समाजसेवी पिंटू सिंह की अध्यक्षता व बीजेपी नेता जितेंद्र गुप्ता के संचालन में आयोजित हुआ. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
उपस्थित गणमान्य लोग
इस अवसर पर गोपाल सिंह, दीपू सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, समाजसेवी तनवीर आलम, संतोष सिंह, राजेश दास, उदित मांझी, गोलू, भोलू सिंह, बिशु सिंह आदि उपस्थित थे.
