अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बोधगया की शेरघाटी नगर इकाई की ओर से सोमवार को एसएमएसजी कॉलेज, शेरघाटी में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर आयोजित सदस्यता उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की.
जिला सदस्यता प्रमुख अमन मिश्रा का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सदस्यता प्रमुख अमन मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हितों के लिए समर्पित विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. उन्होंने विद्यार्थियों से संगठन की विचारधारा एवं सेवा कार्यों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.
नवसदस्यों का स्वागत और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
छात्र रंजन ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. परिषद की ओर से सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया गया कि वे छात्रहित, समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे.
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि सिंह, चंदन सिंह, विकास, निरंजन, बिट्टू, पवन, मंतोष, रवि कुमार, मुन्ना सहित अनेक परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग
