दर्जनों आपराधिक मामलों में फरार आरोपित गिरफ्तार

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में लंबे वक्त से फरार चल रहे आरोपित रंजन पासवान को स्वामी सहजानंद कॉलोनी (भदेजा) से दबोच लिया.

मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में लंबे वक्त से फरार चल रहे आरोपित रंजन पासवान को स्वामी सहजानंद कॉलोनी (भदेजा) से दबोच लिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित रंजन पासवान मूल रूप से स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भदेजा गांव के रहनेवाले विलास पासवान का बेटा है. उसके खिलाफ अवैध खनन, पुलिस बल पर जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य मामले दर्ज हैं. वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से घटना से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ चल रही है. फिलहाल उसे न्यायालय में भेजने की तैयारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >