बाइक की टक्कर से युवक हुआ घायल

गया न्यूज : तमरुआ गांव के निकट की घटना

गया न्यूज : तमरुआ गांव के निकट की घटना गुरुआ. स्थानीय थाना क्षेत्र के तमरुआ गांव के निकट दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान दुब्बा पंचायत के बढ़ौना गांव के सुभाष कुमार यादव के रूप में हुई है. इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन उनकी स्थिति चिंताजनक देखकर बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया रेफर कर दिया गया. लेकिन, वहां से भी उसे तुरंत पटना भेजा गया. अब इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >