बिहार के दो जिलों में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, एसडीओ ने संभाली कमान

Bihar Bulldozer Action: गया के गुरुआ और पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर में सड़क जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. निरीक्षण, बैठक और नोटिस के जरिए अवैध कब्जे हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

Bihar Bulldozer Action: बिहार के अलग-अलग जिलों में सड़क जाम और अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर गया जिले के गुरुआ प्रखंड और पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर में प्रशासन ने ठोस कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है.

गया में एक्शन की तैयारी

गया जिले के गुरुआ में लगातार बढ़ रही सड़क जाम की समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मनीष कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण हुई. बैठक से पहले एसडीओ ने गुरुआ बाजार का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों, दुकानदारों और ग्रामीणों से बातचीत कर जमीनी हालात को समझा. निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि भारी वाहनों का अनियंत्रित आवागमन, सड़कों पर खड़े ऑटो, अस्थायी झुग्गी-झोंपड़ियां और कचरे के कारण जाम की समस्या लगातार बनी रहती है.

सख्त निर्देश जारी

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने साफ कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता को परेशानी से राहत मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पश्चिमी चंपारण में भी कार्रवाई

पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है. सीमा शुल्क अधीक्षक (Superintendent of Customs) कार्यालय वाल्मीकि नगर ने अनुमंडल पदाधिकारी बगहा को पत्र भेजकर गंडक मुख्य नहर और अंतरराष्ट्रीय सीमा मार्ग के किनारे हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की है.

भारत-नेपाल सीमा पर एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट शुरू होने के बाद वाहनों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन नहर के तट और सड़क के दोनों ओर अवैध घर और दुकान बनने से रास्ता संकरा हो गया है.

बगहा अनुमंडल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. वाल्मीकि नगर पुलिस अवैध निर्माण करने वालों की पहचान कर सूची तैयार कर रही है. ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया जाएगा, नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इन पहलों से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही सड़क जाम और अतिक्रमण की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था पहले से बेहतर होगी.

इसे भी पढ़ें: बिना काम सर्किल ऑफिस का चक्कर लगाने पर होगी FIR, सीओ ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >