बाबा कोटेश्वर नाथ की महिमा अपरंपार – डॉ प्रेम

कोटेश्वर नाथ महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य उद्घाटन

कोटेश्वर नाथ महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना प्रतिनिधि, बेलागंज. बेलागंज प्रखंड के प्राचीन बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय और जिला प्रशासन गया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय बाबा कोटेश्वर नाथ महाशिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया. महाशिवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन पूर्व लोकायुक्त अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार एवं स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस उद्घाटन से पूर्व जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र, गुलदस्ता व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया. इस विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बाबा कोटेश्वर नाथ की महिमा अपरंपार है. यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस महोत्सव का उद्घाटन करने का अवसर मिला. पूर्व लोकायुक्त श्याम किशोर शर्मा ने मेन गांव में स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बनाने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को लिखित आवेदन सौंपा गया. पूर्व लोकायुक्त ने उक्त स्वास्थ्य केंद्र में कुव्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की. स्थानीय विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि बाबा कोटेश्वर नाथ का आशीर्वाद ही है कि उन्हें बेलागंज की जनता का सेवा का अवसर मिला है. मैं अंतिम सांस तक बेलागंज विधानसभा के विकास के लिए प्रयासरत रहूंगी. इस मौके भाजपा नेता मुकेश शर्मा, स्थानीय बीडीओ डॉ. राघवेंद्र शर्मा, अंचलाधिकारी गजानंद मेहता, थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामबचन कुमार, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर हरीश सिंह, मुखिया मनोज शर्मा, मंदिर कमेटी के सचिव योगेंद्र शर्मा, प्रखंड प्रमुख कांति देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >