पत्नी की गला दबाकर की हत्या

शव सरसों के खेत में छिपाया, छोटे बच्चों के साथ थाने पहुंच किया सरेंडर

शव सरसों के खेत में छिपाया, छोटे बच्चों के साथ थाने पहुंच किया सरेंडर प्रतिनिधि, शेरघाटी. शहर के कठार गांव के बाला पर स्थित टोले में एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है. पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गांव के बधार स्थित सरसों के खेत में छुपा दिया. इस हत्या के बाद आरोपित वीरेंद्र मांझी अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया. मृतका की पहचान गीता देवी के रूप में हुई है. थाने पहुंचकर आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रुपये बर्बाद करती थी और अक्सर विवाद करती थी. पहले तो उसने बातों को घुमाने की कोशिश की. लेकिन, जब पुलिस ने पत्नी को बुलाने को कहा, तो उसने कबूल किया कि वह उसकी हत्या कर चुका है और शव को सरसों के खेत में छिपा दिया है. आरोपित की स्वीकारोक्ति सुनते ही पुलिस हरकत में आयी. तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम गांव के बधार स्थित खेतों में पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सरसों के खेत से शव बरामद किया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किये. ग्रामीणों के अनुसार, वीरेंद्र मांझी ने दो शादियां की थीं. उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गयी थी. वर्तमान में उसके चार छोटे बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब अनिश्चितता में है. इस बाबत थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >