शहीद सूबेदार संतोष के बलिदान को हमेशा याद रखेगा देश : डिप्टी सीएम

अमौखर गांव में शहीद सूबेदार की आदमकद प्रतिमा का अनावर

अमौखर गांव में शहीद सूबेदार की आदमकद प्रतिमा का अनावरण पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ”शहीद संतोष कुमार अमर रहे” के नारों से गुंजायमान रहा इलाका प्रतिनिधि, परैया. प्रखंड के अमौखर गांव के शहीद सूबेदार संतोष कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस कार्यक्रम की शुरुआत में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शहीद के स्मारक स्थल पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. इसके पश्चात उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान पूरा क्षेत्र ”शहीद संतोष कुमार अमर रहे” के नारों से गुंजायमान रहा. जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि शहीद का बलिदान न केवल अमौखर, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए प्रेरणा स्रोत है. डिप्टी सीएम ने शहीद के परिवार की मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें जल्द पूरा करने के लिए आश्वस्त किया. ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र की समस्याओं और विकास को लेकर रखी गयीं मांगों पर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही. दोपहर में डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर परैया के अशोक उच्च विद्यालय के मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरा. हेलीकॉप्टर देखने के लिए आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद गया के डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार के साथ टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल, एसडीओ प्रवीण कुंदन ने संभाल रखी थी. कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौके पर मुस्तैद रहे. मैदान पर उतरते ही सुरक्षा बलों ने उपमुख्यमंत्री को ”गार्ड ऑफ ऑनर” दी. उसके बाद काफिला उतरी बाजार, रामडीह, उपरहुली और मझियावां होते अमौखर गांव पहुंचा. इन्होंने शहीद को किया नमन इस समारोह में गुरुआ विधायक डॉ उपेंद्र प्रसाद, टिकारी विधायक अजय दांगी, अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, शहीद के पिता अभिमन्यु प्रसाद, पत्नी कनक कुमारी, परैया खुर्द मुखिया सुनील कुमार, विनोद सिंह दांगी, भाजपा नेता अनिल शर्मा, जदयू युवा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल, मधु दांगी, मनोज कुमार सिन्हा, गीतेश दांगी, भरत शर्मा, कुंडल वर्मा, दिवाकर कुमार, जदयू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, अधिवक्ता संजीव कुमार प्रभाकर, डॉ पंजीत कुमार वर्मा ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >