बाइक लूटकांड में दो आरोपित धराये, कट्टा बरामद

बाइक लूटकांड में दो आरोपित धराये, कट्टा बरामद

प्रतिनिधि, गुरुआ. स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बाइक लूटकांड का सफल खुलासा किया है. गुरुआ थाना कांड संख्या 69/25 के अप्राथमिकी आरोपित नितेश कुमार उर्फ नीतीश कुमार उर्फ चुहिया, निवासी ग्राम महादेव स्थान तथा राहुल कुमार, निवासी ग्राम आजाद बिगहा को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार राहुल कुमार की निशानदेही पर एक कट्टा भी बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >