बाइक के धक्के से मॉर्निंग वॉक पर निकले दुकानदार की मौत

नौगढ़ा-चितौखर गांव के बीच में मुख्य सड़क पर हादसा, बाइक सवार फरार

नौगढ़ा-चितौखर गांव के बीच में मुख्य सड़क पर हादसा, बाइक सवार फरार मुख्य संवाददाता, गया जी/टिकारी टिकारी अनुमंडल के मऊ थाना क्षेत्र स्थित नौगढ़ा-चितौखर गांव के बीच में मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह करीब पांच बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 55 वर्षीय व्यक्ति को धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक छोड़ कर ड्राइव कर रहा युवक भाग निकला. घटना की जानकारी पाते ही आसपास के लोग पहुंचे और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान मऊ थाने के संडा गांव के रहनेवाले श्यामनारायण प्रजापत के 55 वर्षीय बेटे कृष्णमुरारी पंडित के रूप में की. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल कृष्णमुरारी पंडित को टिकारी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना की जानकारी पाते ही मगध मेडिकल थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची. पीड़ित परिजनों का बयान लिया. शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. मगध मेडिकल अस्पताल में पहुंचे कृष्णमुरारी पंडित के साला अरवल जिले के कुर्था थाने के मोतीपुर बांध गांव के रहने वाले अजय कुमार पंडित ने बताया कि उनकी बहन आशा देवी के साथ उनकी शादी हुई थी. उन्हें एक बेटा व एक बेटी है. उनके बहनोई संडा गांव में ही एक दुकान चलाते हैं. रविवार की सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक में टहलने निकले थे. लेकिन, तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया. उन्होंने बताया कि बाइक को जब्त कर लिया गया है. स्थानीय मऊ थाने की पुलिस को सूचना दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >