यज्ञ को लेकर निकाली गयी भव्य कलशयात्रा

खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र के आदमपुर गांव में श्रीराधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा श्रीमद् भागवत नौ दिवसीय ज्ञान महायज्ञ को लेकर आदमपुर गांव स्थित यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.

खिजरसराय. खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र के आदमपुर गांव में श्रीराधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा श्रीमद् भागवत नौ दिवसीय ज्ञान महायज्ञ को लेकर आदमपुर गांव स्थित यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. इसमें 551 श्रद्धालुओं ने कलश लिया. कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इब्राहिमपुर के समीप फल्गु नदी से जलभरी की. श्रद्धालुओं को जत्था जब यज्ञस्थल पर पहुंचा तो वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ की कलश स्थापन की गयी. श्रीस्वामी ज्योति गजेंद्र नारायण त्यागी जी महाराज, कथा वाचक स्वामी नरेंद्र भारद्वाज, आचार्य कुमुद रंजन के सान्निध्य में इस नौ दिवसीय यज्ञ में जीवों की रक्षा और समस्त शारीरिक सुखों के साथ संसार के कल्याण के लिए लिए यज्ञ किया जायेगा. वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला पर प्रस्तुति दी जायेगी. अगले शनिवार को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के साथ रविवार को पूर्णाहुति भंडारा और विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कलश यात्रा में कुड़वा पंचायत के मुखिया राजबल्लभ पासवान, पैक्स अध्यक्ष संजय पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रियंका कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता मंटू यादव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मुख्य यजमान अजय कुमार सिन्हा अधिवक्ता सहित हजारों लोगों उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >