पुलिस का दावा, जल्द गिरफ्त में होंगे एटीएम से 25 लाख चुरानेवाले

बोधगया : बोधगया के दोमुहान स्थित एसबीआइ की एटीएम काट कर 25 लाख 76 हजार रुपये उड़ाने वाले अपराधियों की छानबीन में जुटी पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा. रुपये चोरी करने वाले चोरों की पहचान करने के सभी तरीके अपनाये जा रहे हैं और प्राप्त कई तरह के साक्ष्यों […]

बोधगया : बोधगया के दोमुहान स्थित एसबीआइ की एटीएम काट कर 25 लाख 76 हजार रुपये उड़ाने वाले अपराधियों की छानबीन में जुटी पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा. रुपये चोरी करने वाले चोरों की पहचान करने के सभी तरीके अपनाये जा रहे हैं और प्राप्त कई तरह के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस उनका पीछा भी करने में जुट गयी है. हालांकि, फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई उपलब्धि नहीं मिली है पर, उनका कहना है कि प्रयास जारी है और जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे.

अपराधियों की टोह में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ ही मोबाइल फोन के माध्यम से भी उन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. कुछ संदिग्ध ठिकानों पर इस दौरान पुलिस की छापेमारी भी जारी है. रविवार की शाम तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली थे. लेकिन, इसके लिए गठित अलग-अलग टीमों द्वारा मामले का उद्भेदन के लिए हर संभव प्रयास किये जाने की बात कही जा रही है.
शुक्रवार की रात को दोमुहान स्थित एसबीआइ की एटीएम काट कर चुरा लिये थे 25 लाख 76 हजार रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >