एमयू में छह मार्च को छात्र संघ का चुनाव

बोधगया : मगध विश्वविद्यालय में छह मार्च को छात्र संघ का चुनाव होगा. इसी दिन मतगणना भी करा ली जायेगी. चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन व नामांकन आदि की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू कर दी जायेगी. शनिवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर गठित कमेटी व एमयू के अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों […]

बोधगया : मगध विश्वविद्यालय में छह मार्च को छात्र संघ का चुनाव होगा. इसी दिन मतगणना भी करा ली जायेगी. चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन व नामांकन आदि की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू कर दी जायेगी.

शनिवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर गठित कमेटी व एमयू के अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों व विभिन्न वोकेशनल कोर्सों के डायरेक्टरों की बैठक में यह निर्णय लिया गया. शिक्षा विभाग स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में हुई बैठक में यह बात सामने आयी कि फरवरी में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के कारण कॉलेजों में मतदान कराना संभव नहीं होगा.
इधर, जनवरी खत्म होने में भी कम समय बचा है. इस कारण 24 फरवरी से ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर पाना संभव है. ऐसे में छह मार्च को चुनाव कराने पर सहमति बनी. बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रो सुशील कुमार सिंह ने की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >