बोधगया पहुंचे दलाई लामा, ध्यान आज

बोधगया में मंगलवार को 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे. जेड प्लस की सुरक्षा के तहत विशेष विमान से दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे दलाई लामा की एयरपोर्ट पर डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने अगवानी की. इसके बाद वह एयरपोर्ट से तिब्बत बौद्ध मठ पहुंचे. बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दलाई लामा […]

बोधगया में मंगलवार को 14वें बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पहुंचे. जेड प्लस की सुरक्षा के तहत विशेष विमान से दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे दलाई लामा की एयरपोर्ट पर डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने अगवानी की. इसके बाद वह एयरपोर्ट से तिब्बत बौद्ध मठ पहुंचे. बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दलाई लामा महाबोधि मंदिर जायेंगे. यहां मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के समक्ष पूजा-अर्चना व दंडवत के बाद बोधिवृक्ष के पास ध्यान लगायेंगे. दलाई लामा दो से छह जनवरी तक पास के कालचक्र मैदान में विभिन्न देशों के श्रद्धालुओं व उपासकों के साथ ही बौद्ध लामाओं व भिक्षुणियों को टीचिंग देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >