दोबारा आवास योजना का लाभ देनेवालों पर होगी प्राथमिकी

गया : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत डीएम अभिषेक सिंह ने द्वितीय अपील के 25 मामलों की सुनवाई की. जिनमें कुछ मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया. चाकंद थाने के ग्राम-गन्नू बिगहा निवासी श्रीमती शर्मिला देवी ने इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण राशि व उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलवाने के लिए आवेदन दिया […]

गया : लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत डीएम अभिषेक सिंह ने द्वितीय अपील के 25 मामलों की सुनवाई की. जिनमें कुछ मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया. चाकंद थाने के ग्राम-गन्नू बिगहा निवासी श्रीमती शर्मिला देवी ने इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण राशि व उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलवाने के लिए आवेदन दिया था.

प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर ने बताया कि परिवादी का सामाजिक, आर्थिक जाति जनगणना 2011 के सर्वेक्षण सूची में नाम नहीं था, जिसके कारण इन्हें लाभ नहीं दिया गया. अब उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में दर्ज कर लिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग से निर्देश प्राप्त होने पर इंदिरा आवास की राशि दे दी जायेगी.
साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया है एवं शौचालय निर्माण की राशि 12000 खाते में स्थानांतरण कर दी जायेगी, लेकिन आठ माह गुजरने के बाद भी परिवादी को राशि अब तक अप्राप्त है, जिसके कारण चंदन कुमार, प्रखंड समन्वयक, नगर से 12, 000 सूद की राशि 12 प्रतिशत लोक प्राधिकार, प्रखंड समन्वयक, नगर से वसूली जायेगी, जो राशि लाभुक को दी जायेगी. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर पर भी 1000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया. वजीरगंज प्रखंड की पूरा पंचायत के निवासी रामयतन दास ने इंदिरा आवास में लाभुकों ने दोबारा आवास योजना का लाभ ले लिए जाने के संबंध में परिवाद दायर किया है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी, वजीरगंज द्वारा जांचोपरांत बताया गया कि कुल पांच लोगों ने दोबारा आवास योजना का लाभ लिया है. इस पर जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दोषी आवास पर्यवेक्षक एवं आवास सहायक के संविदा आधारित सेवा को समाप्त करने की अनुशंसा की जाये एवं उन पर प्राथमिकी भी दर्ज किया जाये.
फतेहपुर प्रखंड के ग्राम डुमरी चट्टी के श्री नरेश राम तुरी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने के लिए दायर परिवाद में अंचलाधिकारी, फतेहपुर द्वारा अतिक्रमणवाद चला कर सरकारी भूमि पर से अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >