चाकंद के फरार पूर्व थानाध्यक्ष ने निगरानी कोर्ट में किया सरेंडर

गया : शराब धंधेबाज को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में विगत 19 मई की दोपहर एसएसपी राजीव मिश्रा ने चाकंद थानाध्यक्ष पवन कुमार को रिश्वत में लिए 1.16 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के लिए विधि व्यवस्था डीएसपी संजीत कुमार प्रभात के कार्यालय से थानाध्यक्ष फरार हो गये थे. इसके बाद […]

गया : शराब धंधेबाज को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में विगत 19 मई की दोपहर एसएसपी राजीव मिश्रा ने चाकंद थानाध्यक्ष पवन कुमार को रिश्वत में लिए 1.16 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. जांच के लिए विधि व्यवस्था डीएसपी संजीत कुमार प्रभात के कार्यालय से थानाध्यक्ष फरार हो गये थे.
इसके बाद निगरानी में मामला दर्ज किया गया. निगरानी कोर्ट ने पिछले दिनों कुर्की-जब्ती का आदेश दिया था. इससे घबराये पूर्व थानाध्यक्ष ने निगरानी कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर कर दिया. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि फरार चल रहे थानाध्यक्ष ने निगरानी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. गौरतलब है कि चाकंद पुलिस ने विगत 18 मई की रात को चार शराब धंधेबाजों को भारी मात्रा में शराब व बोलेरो गाड़ी के साथ पकड़ा था. गन्नू बिगहा के रहनेवाले एक पंचायत के वर्तमान सरपंच की पैरवी पर गन्नू बिगहा के दो लोगों को डेढ़ लाख रुपये लेकर छोड़ने का सौदा थानाध्यक्ष से तय हुआ. आरोप है कि पैसे लेकर थानाध्यक्ष ने दोनों को छोड़ भी दिया था.
इसके बाद किसी ने इस बात की सूचना एसएसपी को दे दी थी. इसके बाद एसएसपी राजीव मिश्रा ने चाकंद थाना में छापेमारी कर थानाध्यक्ष को रुपये के साथ धर दबोचा था. गिरफ्तारी के बाद चाकंद थानाध्यक्ष फरार हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >