गया-किऊल रेल लाइन पर इस दिन रहेगा 8 घंटे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द, रेलवे ने जारी किया अपडेट

Gaya Kiul Rail Route: गया-किऊल रेल लाइन पर मंगलवार को आठ घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी. चार मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है. गया-हावड़ा और गया-कामाख्या एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

Gaya Kiul Rail Route: गया-किऊल रेल लाइन पर सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट है. नवादा और तिलैया स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत और कुछ तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए मंगलवार को 8 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. रेल प्रशासन से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह ब्लॉक सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएगा और शाम को 5:30 बजे तक जारी रहेगा.

कई जिलों के लोगों पर पड़ेगा असर

इस मेगा ब्लॉक की वजह से चार मेमू पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है. लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. जिन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें ट्रेन नंबर 63355 किऊल-गया, ट्रेन नंबर 63315 झाझा-गया, ट्रेन नंबर 63316 गया-झाझा और ट्रेन नंबर 63322 गया-किऊल मेमू पैसेंजर शामिल हैं. इन ट्रेनों के न चलने से नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा और गया के बीच रोज आने-जाने वाले हजारों दैनिक यात्रियों और आम जनता को भारी किल्लत झेलनी पड़ेगी.

पटना के रास्ते डायवर्ट हुई गया-हावड़ा एक्सप्रेस

रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक के कारण दूर का सफर तय करने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. गया जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस मंगलवार को अपने पुराने रास्ते के बजाय जहानाबाद, पटना, मोकामा और किऊल रेलवे स्टेशन होते हुए हावड़ा के लिए जाएगी. इस बदलाव के कारण नवादा और तिलैया स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिल सकेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

घर से निकलने से पहले लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें

वापस लौटते समय हावड़ा की तरफ से आने वाली ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस अपने पुराने और तय रास्ते से ही गया पहुंचेगी. इसके साथ ही गया-कामाख्या एक्सप्रेस के रूट में भी फेरबदल किया गया है, यह ट्रेन भी जहानाबाद के रास्ते अपने सफर पर आगे बढ़ेगी.

रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के सुरक्षित संचालन और मेंटेनेंस के लिए समय-समय पर ऐसे टेम्पररी बदलाव किए जाते हैं. उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घर से निकलने या रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें: Bihar MLC Chunav: कुर्सी जाने का काउंटडाउन शुरू? जानें कब तक मंत्री बने रह सकते हैं दीपक प्रकाश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >