पटना के डीएम रह चुके मनीष वर्मा जदयू में होंगे शामिल, सीएम नीतीश के हैं करीबी...

Ex IAS Manish Verma: राजधानी पटना के डीएम रह चुके मनीष वर्मा मंगलवार 9 जुलाई को जदयू में शामिल होंगे. नालंदा के रहने वाले मनीष वर्मा नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं.

Ex IAS Manish Verma: राजधानी पटना के डीएम रह चुके मनीष वर्मा मंगलवार 9 जुलाई को जदयू में शामिल होंगे. नालंदा के रहने वाले मनीष वर्मा नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं. वह मुख्यमंत्री के सचिव भी रह चुके हैं. वर्ष 2012 में अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति के तहत वे बिहार आए थे.

इसके बाद उन्होंने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी. उसी समय से उनके राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई थी. वीआरएस लेने के बाद उन्हें बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सदस्य भी बनाया गया था. वह मुख्यमंत्री के आधारभूत संरचना सलाहकार भी बने थे.

ये भी पढ़ें: श्रावणी मेला में भाग लेने वाले कलाकार 10 जुलाई तक करें आवेदन, जानें आवेदन की प्रक्रिया…

संजय झा की मौजूदगी में लेंगे सदस्यता (IAS Manish Verma Join JDU)

ऐसी चर्चा है कि जदयू संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. उन्हें राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) का पद सौंपा जा सकता है. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा व जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी की मौजूदगी में वह जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >