Darbhanga News: दरभंगा. लोक आस्था का महापर्व छठ के घाटों पर मुलभूत सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. व्रती व श्रद्धालुओं को घाटों पर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के नजरिए से नगर निगम को राशि आवंटित की जा रही है. मुलभूत सुविधा के लिए 20 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. राशि आवंटन की स्वीकृति के बावत नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव राजीव शंकर पत्र भेजा है. विशेष स्वच्छता अनुदान मद से सहायक अनुदान के रूप में राशि व्यय की स्वीकृति दी गयी है. उपयोगिता प्रमाण-पत्र स्वीकृति आदेश की तिथि से 18 माह के अंदर महालेखाकार कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा.
इन सुविधाओं पर खर्च होगी राशि
व्रतियों व श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिये विभाग राशि देने जा रहा है. आवंटित राशि अस्थायी नियंतत्रण कक्ष का निर्माण, बैरिकेडिंग, वॉच टावर, महिला व्रतियों के लिये चेंजिंग रुम, यात्री शेड, अस्थायी शैचालय, यूरिनल, सीसीटीवी, टेबुल, कुर्सी, लाउडस्पीकर, लाइट, जनरेटर, बैनर आदि व्यवस्थाओं पर खर्च की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
