20 अगस्त की छात्र-युवा संसद को लेकर जनसंपर्क अभियान, बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

लनामिवि में 20 अगस्त को आयोजित छात्र-युवा संसद को सफल बनाने के लिए छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। शिक्षा और रोजगार पर होगी चर्चा।

LNMU News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) में 20 अगस्त को आयोजित होने वाली छात्र-युवा संसद को सफल बनाने के लिए मंगलवार को छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान छात्रों से शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर होने वाली छात्र-युवा संसद में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी.

छात्रों से शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर किया संवाद

अभियान के दौरान आरवाइए के राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी, कमरे आलम, आइसा नेता मिथिलेश कुमार, शम्स तबरेज एवं एहसान ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया. नेताओं ने युवाओं की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्हें छात्र-युवा संसद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

फीस वृद्धि और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता पर चिंता

छात्र नेताओं ने कहा कि बढ़ती फीस, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता और रोजगार के सीमित अवसर युवाओं की प्रमुख चिंताएं हैं. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने की जरूरत है.

इस दौरान एनटीए भंग करो, फीस वृद्धि पर रोक लगाओ और 7.5 सीजीपीए की बाध्यता खत्म करो जैसे मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की बात कही गयी.

स्थायी रोजगार की मांग

छात्र नेताओं ने संविदा और ठेका आधारित रोजगार के बजाय स्थायी रोजगार की मांग भी उठायी. उन्होंने कहा कि युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए.

अभियान के दौरान छात्रों से 20 अगस्त को विश्वविद्यालय चौरंगी में आयोजित छात्र-युवा संसद में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गयी.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने डाक विभाग की समीक्षा कर हर राजस्व गांव में 300 की आबादी पर लेटर बॉक्स लगाने का निर्देश दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >