Darbhanga News: दो विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दरभंगा प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दरभंगा प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीइओ सह डीएम कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. इसमें मतदाताओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी, मतदान केंद्रों का स्थान परिवर्तन, मतदाता सूचना पर्चियां का वितरण, हेल्पलाइन का प्रचार प्रसार आदि के संबंध में जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गयी. डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रबंधन, मतदान केंद्र प्रबंधन, भौतिक सत्यापन, बिजली की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल आदि के बारे में विशेष जानकारी देना है. सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण और मतदाताओं से फीडबैक लेने का निर्देश दिया. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने क्रिटिकल मतदान केन्द्रों को पूर्व में ही चिन्हित कर लेने काे कहा. उप निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को जानकारी दी. प्रशिक्षण में सहायक समाहर्ता के परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल आदि शामिल थे.

इवीएम एवं वीवीपैट के बारे में दी गयी जानकारी

दरभंगा.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुशेश्वरस्थान एवं गौड़ाबौराम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारियों को इवीएम एवं वीवीपैट का मास्टर ट्रेनरों ने हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने कंट्रोल यूनिट, पोलिंग यूनिट एवं वीवीपैट की संरचना, संचालन प्रक्रिया, तकनीकी समस्या एवं उनके समाधान, सीलिंग एवं सुरक्षित परिवहन की मानक प्रक्रिया सहित मतदान केंद्र पर इन उपकरणों की वास्तविक उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >