Darbhanga News: विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने उपकारा का किया निरीक्षण

Darbhanga News:जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने गुरुवार को उपकारा का निरीक्षण किया.

Darbhanga News: बेनीपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने गुरुवार को उपकारा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने काराधीन बंदियों के रहन-सहन, स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली. गाइड लाइन के अनुसार बंदियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का ब्योरा लिया. बंदियों को निःशुल्क विधिक सेवाओं के तहत मिलने वाले अधिवक्ताओं की सेवाओं की जानकारी ली. महिला वार्ड में मौजूद बच्चे से खान-पान, पढ़ाई-लिखाई के संबंध में पूछताछ की. सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर नालसा द्वारा विधिक सेवा संबंधी प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा. इसमें पूरे देश के लोगों से फोटोग्राफ, पेंटिंग, स्कैज, वीडियो की मांग की गयी है. इस उपकारा से भी उन्होंने कुछ विषयों पर फोटो व वीडियो भेजने का निर्देश दिया. मौके पर काराधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, प्रभारी उपाधीक्षक रत्नेश कुमार राय, अमितेश कुमार आदि मौजूद थे. मालूम हो कि उपकारा में 217 बंदी मौजूद हैं. इसमें 205 पुरुष व 12 महिलाएं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >