सर्पदंश से किशोर की मौत

बरगांव थाना क्षेत्र के बरदाहा में सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई

गौड़ाबौराम. बरगांव थाना क्षेत्र के बरदाहा में सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई. शाम करीब 5 बजे जान अकरम का 14 वर्षीय एकलौता पुत्र मोहम्मद अमन खेल रहा था. घर के मुख्य दरवाजे पर उसे किसी विषैले जीव ने काट लिया. पैर से खून बहने लगा. आनन-फानन में उसे बौराम पीएचसी ले जाया गया. ग्रामीणों के मुताबिक अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सर्पदंश की दवा उपलब्ध नहीं है. वहां से उसे बिरौल भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की मां इशरत परवीन का रो-रोकर बुरा हाल है. चार बहनों के बाद उसने इकलौते पुत्र को जन्म दिया था. उसकी मौत से पूरे गांव में सदमा छा गया है. इधर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पर्ची कटवाने के बाद एडवाइस बन ही रहा था तब तक अपने मन से वे लोग पेशेंट को लेकर यहां से चले गये. स्नेक बाइट की दवा पीएचसी पर उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >