Darbhanga News: दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक

Darbhanga News:दुर्गा पूजा समिति तारालाही संतपुर की बैठक रविवार को समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार आजाद की अध्यक्षता में हुई.

Darbhanga News: दरभंगा. दुर्गा पूजा समिति तारालाही संतपुर की बैठक रविवार को समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार आजाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो, इसपर चर्चा की गयी. वहीं पूजा के दौरान मेला, झूला व सांस्कृतिक कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए संचालन कमेटी का गठन किया गया. समिति के अध्यक्ष आजाद ने कहा कि तारालाही का दुर्गा पूजा क्षेत्र के लिए अनोखा है. यहां परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अथवा किसी सरकारी सेवा में चयन होने वाले बच्चों को मेधा सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाता है. मौके पर सचिव सचिन राम, प्रताप यादव, उपाध्यक्ष सत्य पासवान, कोषाध्यक्ष कर्पूरी भगत, सुरेश साह, रवींद्र भगत, अशोक भगत, रमेश यादव, राजकुमार पासवान, मुरारी यादव, सुमनजी ठाकुर, दीपक कुमार, रूपेश कुमार, अमित कुमार भगत, सुजीत कुमार, सुमन कुमार ठाकुर, विक्रम कुमार, ओमप्रकाश मंडल, जीत पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >