Darbhanga News: स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम

Darbhanga News:प्रेक्षागृह दरभंगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर प्रेक्षागृह दरभंगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का सघन भ्रमण करें. यदि किसी भी मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की कमी पाई जाती है, तो संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र कमी को दूर करावें. कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. सेक्टर पदाधिकारियों को कहा कि वे निर्वाचन अवधि के दौरान अपने कार्य क्षेत्र में ही उपस्थित रह कर निर्वाचन से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें. उन्होंने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगे बैनर, पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्री को हटवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. बैठक में सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >