प्रेस क्लब में उपलब्ध करायी जायेगी सभी प्रकार की सुविधाएं

सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने देर शाम प्रेस क्लब दरभंगा का निरीक्षण किया.

दरभंगा. सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने देर शाम प्रेस क्लब दरभंगा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसका संचालन विभाग के माध्यम से किया जाएगा. कहा कि प्रेस क्लब के माध्यम से पत्रकारों को सरकार से सुविधा प्रदान की जाएगी. कहा कि प्रेस क्लब को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गयी है. प्रेस क्लब में जो समस्या है, उसको दूर करते हुए जल्द से जल्द उसे चालू कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >