दरभंगा: जमीन विवाद मामले में दो फरार आरोपितों के घर इश्तिहार, नहीं हुए हाजिर तो होगी अगली कार्रवाई

दरभंगा जिले में जमीन विवाद से जुड़े मारपीट मामले में दो फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर उनके घर इश्तिहार चस्पा कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई है.

Darbhanga Land Disputes: दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मारपीट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के घर इश्तिहार चस्पा कर उन्हें निर्धारित समय के भीतर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है.

2025 के मारपीट मामले में चल रही थी तलाश

पुलिस के अनुसार, यह मामला 20 नवंबर 2025 का है. बाजितपुर पंचायत के मिल्कीचक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस घटना में श्रवण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था.

घायल श्रवण महतो के आवेदन पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी.

इन आरोपितों के खिलाफ दर्ज है मामला

मामले में गांव के दिलीप कुमार महतो, अमिता कुमारी, मिथिलेश महतो, धर्मेंद्र दास, नारायण यादव, राहुल कुमार, मंजु देवी और प्रदीप कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया था.

पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही एक आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.

दो फरार आरोपितों के घर चस्पा किया गया इश्तिहार

बहादुरपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वाजिदपुर गांव निवासी महेंद्र महतो के पुत्र दिलीप महतो और मुनचुन महतो के घर इश्तिहार तामिला किया. यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी रितेश कुमार और सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में की गई.

नहीं हुए हाजिर तो होगी कुर्की की कार्रवाई

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे. इसलिए न्यायालय के आदेश के बाद उनके घर इश्तिहार चिपकाया गया है. यदि तय समय के भीतर वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई, जिसमें कुर्की-जब्ती भी शामिल है, की जाएगी.

यह भी पढे़ं: तीन चिताएं, तीन गांवों का विलाप, एक हादसे ने छीन लिए तीन घरों के सहारे, मातम में डूबा इलाका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >