Darbhanga News: बहेड़ा थाना क्षेत्र के कन्थूडीह गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला. सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सनकन्हैय गांव निवासी अकलीउद्दीन के रूप में हुई है.
मुंबई से लौटने के दौरान टूटा संपर्क
परिजनों ने बताया कि अकलीउद्दीन मुंबई से पवन एक्सप्रेस से दरभंगा जंक्शन पहुंचे थे. वहां से वह निजी टैक्सी से अपने घर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में उनका परिजनों से संपर्क टूट गया.
सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला
शनिवार सुबह कन्थूडीह गांव के पास सड़क किनारे युवक बेहोशी की हालत में मिला. सूचना पर बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.
मोबाइल और अन्य सामान गायब होने की आशंका
पुलिस की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि युवक का मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
