LNMU में 'नीतीश कुमार चेयर' की स्थापना को मंजूरी, नए पाठ्यक्रमों पर भी लगी मुहर

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विद्वत परिषद की बैठक हुई. इसमें 'नीतीश कुमार चेयर' की स्थापना के साथ-साथ कई नए इंजीनियरिंग और पीजी पाठ्यक्रमों को भी मंजूरी दी गई है.

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) में कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित विद्वत परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में सर्वसम्मति से डब्ल्यूआईटी में 'नीतीश कुमार चेयर' की स्थापना को स्वीकृति दी गई. कुलपति ने कहा कि चेयर के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा.

LNMU News: नए इंजीनियरिंग और पीजी पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी

बैठक में डब्ल्यूआईटी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), फैशन टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटों की स्वीकृति दी गई. वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी और एमबीए में 60-60 सीटों को मंजूरी प्रदान की गई.

सीएम कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम पर भी फैसला

बिहार लोक भवन, पटना के निर्देश के आलोक में भूगोल, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, वनस्पति विज्ञान, उर्दू, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत तथा एजुकेशन विषयों में पीजी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों को स्वीकृति दी गई. इसके अलावा सीएम कॉलेज, दरभंगा में शिक्षाशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव पर भी शीघ्र स्वीकृति देने का निर्णय लिया गया.

कई शिक्षाविद रहे मौजूद

बैठक के अंत में कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसना ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर प्रो. एचके सिंह, प्रो. मुश्ताक अहमद, प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह, प्रो. पुनीता झा, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. नारायण झा, प्रो. भूपेंद्र नारायण, डॉ. फूलो पासवान, डॉ. शशि भूषण राय, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. कृष्णकांत झा, डॉ. अनुरंजन कुमार, डॉ. आरती साह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar

26 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है. ये पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को समय की मांग समझते हैं, जबकि प्रिंट को उसकी मूल आत्मा मानते हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >