दरभंगा: चार महीने बाद भी बाजार में नहीं पहुंचीं नवमी की नई एनसीईआरटी किताबें, फोटोकॉपी के सहारे पढ़ाई कर रहे छात्र

दरभंगा में नवमी कक्षा के छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र के चार महीने बाद भी एनसीईआरटी की नई किताबें नहीं मिल पाई हैं. विज्ञान, अंग्रेजी और गणित जैसे मुख्य विषयों की अनुपलब्धता के कारण हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. फोटोकॉपी और पुराने संस्करणों के सहारे पढ़ाई जारी है, जिससे अभिभावक चिंतित हैं.

Darbhanga News: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुए लगभग चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन नवमी कक्षा की एनसीईआरटी की नई पुस्तकों की उपलब्धता अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है. विज्ञान, अंग्रेजी और गणित जैसे मुख्य विषयों की किताबें बाजार में नहीं मिलने से जिले के हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

फोटोकॉपी और पुराने संस्करण से चल रही पढ़ाई

सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र फिलहाल फोटोकॉपी और पुराने संस्करण की पुस्तकों के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं. विद्यालयों में नए पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन नई किताबों के अभाव में विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

अभिभावकों की बढ़ी चिंता

अभिभावकों का कहना है कि नई किताबें उपलब्ध नहीं होने से बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं. कई अभिभावकों ने बताया कि पुस्तक विक्रेताओं से जानकारी लेने पर उन्हें बताया जाता है कि अभी तक नई पुस्तकों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई है.

सीमित आपूर्ति से भी नहीं मिल रही राहत

पुस्तक विक्रेताओं के अनुसार कुछ स्थानों पर सीमित संख्या में किताबें पहुंची हैं, लेकिन मांग अधिक होने के कारण वे तुरंत समाप्त हो जा रही हैं. ऐसे में अधिकांश विद्यार्थियों को नई एनसीईआरटी पुस्तकों का इंतजार करना पड़ रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >