Darbhanga News: कमतौल थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चस्पा किया है. पुलिस ने कर्जापट्टी निवासी अरुण चौधरी के पुत्र सूरज चौधरी और अक्षय चौधरी को 15 दिनों के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है.
Kamtaul News: आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
पुलिस ने इश्तहार के माध्यम से दोनों आरोपियों को चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने की स्थिति में न्यायालय के आदेशानुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है.
सरस्वती पूजा की रात हुआ था जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार बीते सरस्वती पूजा की रात गांव के ही प्रभास चौधरी सहित तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. आरोप है कि हत्या की नीयत से किए गए इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए थे. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.
पुलिस की कार्रवाई जारी
कमतौल थाना पुलिस ने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. न्यायालय के आदेश के बाद इश्तहार चस्पा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के आत्मसमर्पण नहीं करने पर नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़े: LNMU: लनामिवि के नरगौना परिसर में एनएसएस का पौधारोपण अभियान, कुलपति ने लगाए पौधे
