Darbhanga News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत

Darbhanga News:थाना क्षेत्र के 22 नंबर गुमटी के निकट बुधवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी.

Darbhanga News: बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के 22 नंबर गुमटी के निकट बुधवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. मामले की छानबीन की. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है. शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को शीतगृह में पहचान के लिए सुरक्षित रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >