चौठचंद्र की खुशियां मातम में बदलीं, पत्नी के लिए साड़ी लेकर लौट रहे 48 वर्षीय उमेश की मौत

दरभंगा में चौठचंद्र की खुशियां मातम में बदल गईं जब एक राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह पत्नी के लिए साड़ी लेकर घर लौट रहा था. दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल है.

दरभंगा: दरभंगा-सकरी पुराने पथ पर गौसाघाट और सारामोहनपुर के बीच हनुमान मंदिर के सामने सोमवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में राजमिस्त्री उमेश राम (48) की मौत हो गयी. हादसे में दूसरी बाइक पर सवार मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गये.

मृतक की पहचान सारामोहनपुर निवासी स्व. छेदी राम के पुत्र उमेश राम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उमेश राम अंधरी से मजदूरी कर घर लौटा था. उसकी पत्नी चौठचंद्र पर्व कर रही थी. घर पहुंचने के बाद वह पत्नी के लिए साड़ी खरीदने गौसाघाट बाजार गया था.

साड़ी लेकर लौटते समय हुआ हादसा

बाजार से साड़ी खरीदकर उमेश राम बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक की दरभंगा की ओर से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी. दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे और दोनों दरभंगा से मनीगाछी की ओर जा रहे थे.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार घायल हो गये. हादसे की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

डीएमसीएच में उमेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा. वहां चिकित्सकों ने उमेश राम को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मनोज यादव की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

चौठचंद्र की खुशियां मातम में बदलीं

उमेश राम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी के पर्व की खुशियां अचानक मातम में बदल गयीं. घटना के बाद सारामोहनपुर गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा रहा.

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

यह भी पढ़ें

आयुर्वेद कॉलेज ने मनाया 51वां स्थापना दिवस, प्राचार्य बोले- दरभंगा में आयुर्वेद विश्वविद्यालय की स्थापना समय की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >