Darbhanga news: मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन की ठोकर से अधेड़ जख्मी, भीड़ ने एसडीपीओ की गाड़ी को घेरा

Darbhanga news: बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर चौक पर सोमवार को प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के काफिले के आगे आगे चल रही स्कॉर्ट की गाड़ी से ठोकर लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया.

Darbhanga news: बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर चौक पर सोमवार को प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के काफिले के आगे आगे चल रही स्कॉर्ट की गाड़ी से ठोकर लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति की पहचान मझौड़ा निवासी शिवाकांत ठाकुर उर्फ पप्पू (52) के रूप में की गयी. काफिला ठोकर मारने के बाद आगे निकल गया. इससे लोग आक्रोशित हो उठे. इसका कोपभाजन काफिले के पीछे से आ रही बेनीपुर एसडीपीओ बन गये. लोगों ने उन्हींकी गाड़ी को घेरकर सड़क जाम कर दिया. नारेबाजी करने लगे. लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीपीओ को अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दूसरे किसी वाहन से लौट जाना पड़ा. स्थानीय लोगों ने उनकी गाड़ी को कब्जे में लेकर जख्मी को स्थानीय जीवन अस्पताल में पहुंचाया. एसडीओ शंभुनाथ झा व एसडीपीओ आशुतोष कुमार जख्मी की हाल जानने वहां पहुंचे. अपनी देखरेख में इलाज कराया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरके झा ने प्राथमिक उपचार कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. इस दौरान जीवन अस्पताल पर भी लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जख्मी के परिजन और लोग अनियंत्रित वाहन चलाने वाले एस्कॉर्ट के चालकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. मौके पर सीओ अश्विनी कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी सहित विभिन्न थाना के थानाध्यक्ष व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद थे. लोगों को शांत कराते हुए देर शाम पुलिस ने एसडीपीओ की गाड़ी को वहां से निकाल लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >