सदर अस्पताल गंगवाड़ा में जल्द शुरू होंगी सिजेरियन प्रसव समेत कई सेवाएं, डीएम ने दिया निर्देश

दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में जल्द ही सिजेरियन प्रसव, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग और सामान्य सर्जरी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने वाली हैं. डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों को दो अक्टूबर तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है. इन सेवाओं के शुरू होने से करीब 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

दरभंगा: सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में संस्थागत व सिजेरियन प्रसव, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग और सामान्य सर्जरी जैसी सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी. डीएम कौशल कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दो अक्तूबर तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.

इन सेवाओं के शुरू होने से करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर आधारभूत संरचना और चिकित्सा सेवाओं के लिए तैयार किये जा रहे स्थानों का जायजा लिया.

चिकित्सक और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

डीएम ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, उपकरणों, मानव संसाधन और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने अस्पताल में शुरू की जाने वाली सेवाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

मरीजों की सुविधा पर विशेष जोर

डीएम ने अस्पताल परिसर में मरीजों और परिजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त साइनेज लगाने का निर्देश दिया. साथ ही साफ-सफाई और बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

निरीक्षण के दौरान होमी भाभा कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रभास, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीपीएम स्वास्थ्य प्रभात कुमार राजू समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित ट्रैफिक चालानों का होगा त्वरित निपटारा, प्रेक्षागृह में विशेष शिविर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >