Darbhanga News: भगवतीपुर में एक साथ चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Darbhanga News:निस्ता पंचायत के भगवतीपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने आतंक मचा दिया. एक साथ चार घरों को निशाना बनाया.

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. निस्ता पंचायत के भगवतीपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने आतंक मचा दिया. एक साथ चार घरों को निशाना बनाया. हालांकि उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी. जानकारी के अनुसार चोरों ने घरों का ताला तोड़कर पेटी-बख्शे खंगाले, लेकिन बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी. ग्रामीणों की सतर्कता व शोर सुनकर चोर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी. ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि चोरों का खौफ बढ़ता जा रहा है. इसके लिए प्रशासन को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >