Darbhanga News: जाले के सूचना एवं प्रौद्योगिकी सभागार में गुरुवार को अंचलाधिकारी (सीओ) वत्सांक, अंचल नाजिर संजीत कुमार यादव और प्रधान लिपिक विशाल कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा ने की.
तीन वर्षों के कार्यकाल को किया याद
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अंचल कर्मियों और शुभचिंतकों ने सीओ वत्सांक के लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और कार्यशैली की सराहना की.
वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में किए गए कार्य जाले क्षेत्र के लिए लंबे समय तक याद किए जाएंगे.
सहयोगी कर्मियों के कार्यों की भी सराहना
प्रमुख फूलो बैठा ने कहा कि सीओ वत्सांक के साथ अंचल नाजिर संजीत कुमार यादव और प्रधान लिपिक विशाल कुमार ने भी आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार और सहयोग की भावना से कार्य किया. क्षेत्र की जनता उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी.
समारोह को उपप्रमुख अब्दुल राजिक, पूर्व प्रमुख के प्रतिनिधि भूषण आजाद सहित कई जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने संबोधित करते हुए अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रवीण कुमार कर्ण को सौंपा प्रभार
कार्यक्रम के अंत में सीओ वत्सांक ने अपना प्रभार राजस्व पदाधिकारी प्रवीण कुमार कर्ण को सौंप दिया.
