सहयोग शिविर से गायब कर्मियों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

दरभंगा: जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में डीएम कौशल कुमार ने मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने शिविर में प्रतिनियुक्त कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति और प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिविर से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

भवनहीन विद्यालयों को योजना में शामिल करने का निर्देश

सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में विकासात्मक, जनकल्याणकारी एवं राजस्व संबंधी योजनाओं की समीक्षा की गयी. डीएम ने भवनहीन विद्यालयों को चिह्नित कर संबंधित योजना में शामिल करने तथा सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया.

राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा.

किसान रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश

एग्री स्टैक के तहत फार्मर रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के लिए सभी सीओ एवं राजस्व कर्मचारियों को जमाबंदी और परिमार्जन के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

छठ से पहले तालाबों की सफाई पूरी कराने को कहा

नगर निगम की योजनाओं की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त गरिमा लोहिया को नियमित अनुश्रवण कर कार्यों में तेजी लाने को कहा गया. आगामी छठ पर्व को देखते हुए तालाबों एवं अन्य जलाशयों की साफ-सफाई समय से पूरी कराने का निर्देश दिया गया.

शहर में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों की प्रगति की भी नियमित निगरानी करने को कहा गया.

PM Surya Ghar Yojana के लिए जागरूकता बढ़ाने का निर्देश

डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में अधिक से अधिक आवेदन कराने तथा पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया.

उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने और संत रविदास शिविर से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में डीडीसी स्वप्निल, एडीएम रोहित कुमार, एडीएम (आपदा) सलीम अख्तर, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीपीआरओ पंचायत पवन कुमार, पीआरडीओ आशिष अमन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. बीडीओ, सीओ एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.

यह भी पढ़ें

Narkatia Temple Dispute: सार्वजनिक कुआं भरकर मंदिर निर्माण का आरोप, सरकारी जमीन को लेकर विवाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >