Darbhanga News: जिला वॉलीबॉल संघ की बड़ी मांग, युवाओं को मिलेगा नया खेल मंच

Darbhanga News: जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव ब्रजेश सिंह राठौर ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को ज्ञापन सौंपकर जिले में वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र और कोच की मांग की है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके. जानिए खबर विस्तार से…

Darbhanga News: जिला वॉलीबॉल संघ ने जिले में वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र एवं स्थाई प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करने की मांग बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से की है. संघ के जिला सचिव ब्रजेश सिंह राठौर ने इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपकर खेल मंत्री का ध्यान आकर्षित किया है. उन्होंने कहा कि दरभंगा मिथिलांचल की राजधानी होने के साथ-साथ शिक्षा और खेल गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र है.

युवाओं में खेल के प्रति भारी रुचि, लेकिन संसाधनों और ट्रेनिंग का अभाव

ज्ञापन में बताया गया कि दरभंगा में दो बड़े विश्वविद्यालय परिसर होने तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी के कारण यहाँ के युवाओं में खेल के प्रति काफी रुचि है. यहाँ के प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित होकर लगातार बेहतर प्रदर्शन भी करते हैं, लेकिन उचित प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधनों के अभाव में उनकी प्रतिभा पूरी तरह निखर नहीं पा रही है. उचित प्लेटफॉर्म न मिलने से खिलाड़ियों में निराशा बढ़ रही है.

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बढ़ रही लोकप्रियता

संघ ने खेल मंत्री को अवगत कराया कि वॉलीबॉल खेल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है तथा इसके प्रोत्साहन के लिए लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. संघ ने मार्च महीने में सदर प्रखंड के अनंत बाबू वॉलीबॉल ग्राउंड (रन्ना) में आयोजित राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता की भव्य सफलता का भी उल्लेख किया. इस मांग पत्र की प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी तथा बिहार राज्य खेल विभाग के सचिव को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है.

दरभंगा सदर से अशोक झा की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >