Darbhanga Mandi Bhav: कतरनी चावल से लेकर केरैया दाल तक, जानें आज क्या हैं किराना सामानों की कीमतें

Darbhanga Mandi Bhav: दरभंगा की शिवधारा बाजार समिति में 15 मई के लिए अनाज, दाल, चावल और खाद्य तेल के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. खरीदारी करने से पहले चेक करें गेहूं, आटा और सरसों तेल के आज के लेटेस्ट रेट. पढ़ें पूरी खबर…

Darbhanga Mandi Bhav: दरभंगा जिले के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए 15 मई का ताजा मंडी भाव सामने आ गया है. शहर की प्रमुख शिवधारा बाजार समिति में आज अनाज, दाल, चावल और खाद्य तेल की कीमतों की स्थिति स्पष्ट हो गई है. अगर आप आज राशन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यहां आज के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं.

अनाज और तिलहन के थोक भाव (प्रति क्विंटल)

बाजार समिति में आज गेहूं, मक्का और धान की थोक कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • गेहूं: ₹2555
  • मसूर: ₹9025 से ₹9040
  • सरसों: ₹9000 से ₹9015
  • मक्का: ₹2000 से ₹2050
  • धान: ₹1820 से ₹2000

चावल, आटा और अन्य सामग्री (प्रति किलो)

चावल और आटे की खुदरा और थोक कीमतों की स्थिति कुछ इस तरह है:

  • बासमती चावल: ₹120 से ₹125 (अनुमानित सुधार)
  • कतरनी चावल: ₹54 से ₹76
  • मंसूरी चावल: ₹36 से ₹45
  • उसना चावल: ₹27 से ₹58
  • आटा: ₹35
  • सूजी/मैदा: ₹43
  • चूड़ा: ₹41 से ₹116

दालों के ताजा भाव (प्रति किलो)

रसोई के बजट को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली दालों के रेट आज शिवधारा मंडी में इस प्रकार हैं:

  • अरहर दाल: ₹85 से ₹125
  • मूंग दाल: ₹125
  • चना दाल: ₹77
  • मसूर दाल: ₹78
  • केरैया दाल: ₹65

खाद्य तेल के भाव

रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेल की कीमतें आज इस प्रकार हैं:

  • ब्रांडेड सरसों तेल: ₹164 से ₹194 प्रति किलो/लीटर
  • रिफाइंड तेल: ₹156 प्रति लीटर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >